
गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सोमवार को सरकारी निर्देश के आलोक में कोविड वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सदगुरु मां एवं सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 154 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन(Covisheild) लगवाया गया।इस अवसर पर डॉ सन्याल ने covid vaccine के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि vaccination काफी सुरक्षित है। इसमें किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं हैं।

विज्ञापन
सद्गुरु मां ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वैक्सीन लगाने से तनिक भी पीड़ा नहीं होती, और इसका कोई साइड इफेक्ट अत्यंत विरल हैं। अतः सभी निश्चिंत होकर टीका लगवाएं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मां ने वर्तमान समय के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत भूमि में नारी को आरंभ से ही पूजनीय स्थान मिला है। वैदिक काल में कई ऋषिकाएं हुई हैं, जो वेद की ऋचाओ की दृष्टा बनी। चाहे विज्ञान का क्षेत्र हो, चाहे विद्या का। चाहे आविष्कार का क्षेत्र हो, चाहे चिकित्सा का। सभी क्षेत्रों में नारियों ने अपना परचम लहराया है। स्वतंत्रता संग्राम में भी भारतीय नारियों ने बढ़चढकर भाग लिया।