TOP BANNER
Sponsored

श्री कबीर ज्ञान मंदिर में हुआ कोविड वैक्सीन शिविर का आयोजन

गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सोमवार को सरकारी निर्देश के आलोक में कोविड वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सदगुरु मां एवं सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 8, 2021 Mar 8 51 Views
Share

गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सोमवार को सरकारी निर्देश के आलोक में कोविड वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सदगुरु मां एवं सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 154 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन(Covisheild) लगवाया गया।इस अवसर पर डॉ सन्याल ने covid vaccine के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि vaccination काफी सुरक्षित है। इसमें किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं हैं।

 

सद्गुरु मां ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वैक्सीन लगाने से तनिक भी पीड़ा नहीं होती, और इसका कोई साइड इफेक्ट अत्यंत विरल हैं। अतः सभी निश्चिंत होकर टीका लगवाएं।

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मां ने वर्तमान समय के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत भूमि में नारी को आरंभ से ही पूजनीय स्थान मिला है। वैदिक काल में कई ऋषिकाएं हुई हैं, जो वेद की ऋचाओ की दृष्टा बनी। चाहे विज्ञान का क्षेत्र हो, चाहे विद्या का। चाहे आविष्कार का क्षेत्र हो, चाहे चिकित्सा का। सभी क्षेत्रों में नारियों ने अपना परचम लहराया है। स्वतंत्रता संग्राम में भी भारतीय नारियों ने बढ़चढकर भाग लिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories