TOP BANNER
Sponsored

रांची में भूकंप के झटके से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती; नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप

समृद्ध डेस्क : सुबह-सुबह जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, तभी अचानक धरती कांपने लगी। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। अचानक आए इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई लोगों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 24, 2026 Nov 24 62 Views
Share

समृद्ध डेस्क : सुबह-सुबह जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, तभी अचानक धरती कांपने लगी। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। अचानक आए इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी भूकंप महसूस होने की जानकारी साझा की।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार 24 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 2 मिनट 47 सेकंड पर नेपाल में भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया, जबकि इसकी गहराई जमीन से लगभग 20 किलोमीटर नीचे थी।

MIDDLE
Sponsored

देवघर में भी किया गया महसूस

नेपाल में आए इस भूकंप का असर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों से झटके महसूस होने की खबरें सामने आई हैं। रांची के अलावा झारखंड के देवघर में भी लोगों ने झटके महसूस होने की जानकारी दी है।

फिलहाल इस भूकंप से झारखंड में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

भूकंप आने पर क्या करें?

भूकंप के दौरान घबराकर भागने के बजाय किसी मजबूत मेज के नीचे छिपें और सिर को सुरक्षित रखें। खिड़कियों, शीशे और भारी सामान से दूरी बनाएं। झटके रुकने के बाद सुरक्षित तरीके से खुले स्थान पर जाएं। लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories