TOP BANNER
Sponsored

कार और टेम्पू में जोरदार भिड़ंत, महिला की मौ’त, पति गंभीर रूप से घायल

बगोदर। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर औंरा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे कार और टेम्पू के बीच हुई जोरदार टक्कर में टेम्पू सवार महिला की मौ’त हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 12, 2026 Nov 12 90 Views
Share

बगोदर। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर औंरा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे कार और टेम्पू के बीच हुई जोरदार टक्कर में टेम्पू सवार महिला की मौ’त हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को तत्काल इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

मृ’तक महिला की पहचान खेतको गांव निवासी 52 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। वहीं, घायल उनके पति 58 वर्षीय भगीरथ साव बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की आवश्यक जांच में जुटी है।

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories