AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फर्जी निकला सभी शनिवार बैंक बंद रहने का नोटिफिकेशन, PIB ने किया वायरल दावे का खंडन

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस नोटिफिकेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी शामिल है, में हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। PIB Fact Check ने इस


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस नोटिफिकेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी शामिल है, में हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। PIB Fact Check ने इस दावे को फर्जी बताया है।

वायरल तस्वीर में 30 सितंबर 2026 की तारीख के साथ वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से कथित अधिसूचना दिखाई गई है। इसमें S.O. 4275(E) नंबर का इस्तेमाल करते हुए दावा किया गया है कि परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रत्येक शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

PIB Fact Check के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। यानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह दस्तावेज आधिकारिक सरकारी अधिसूचना नहीं है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अभी क्या है बैंकों में शनिवार की छुट्टी का नियम?

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में फिलहाल हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है। केंद्र सरकार की ओर से 2015 में यह व्यवस्था लागू की गई थी। बाकी शनिवार बैंकिंग सेवाओं के लिए कार्यदिवस बने हुए हैं। वित्त मंत्रालय ने सितंबर 2026 में भी अपनी आधिकारिक सूचना में दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी तथा बाकी शनिवार को बैंकिंग सेवाओं के लिए उपलब्ध रहने की बात स्पष्ट की है।

दरअसल, बैंक कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग की जा रही है। सितंबर 2026 में भी इस मांग को लेकर बैंक यूनियनों की ओर से हड़ताल का आह्वान किया गया था। लेकिन मांग और प्रस्तावित व्यवस्था को सरकारी अधिसूचना के जरिए लागू कर दिए जाने में अंतर है।

ऐसे में वायरल नोटिफिकेशन के आधार पर यह दावा करना कि अब से हर शनिवार बैंक बंद रहेंगे, सही नहीं है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ग्राहकों के लिए जरूरी बात

बैंक ग्राहक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे नोटिफिकेशन पर भरोसा करने के बजाय बैंक की आधिकारिक सूचना, RBI या वित्त मंत्रालय की वेबसाइट से छुट्टी की जानकारी की पुष्टि करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories