AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पचंबा सार्वजनिक दुर्गा स्थान में नई दुर्गा पूजा समिति गठित, पूजा से लेकर मेला और भंडारा की जिम्मेदारी तय

गिरिडीह। पचंबा सार्वजनिक दुर्गा स्थान में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर नई दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है। समिति के गठन के साथ ही पूजा आयोजन से जुड़ी अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी सदस्यों को सौंपी गई है। पचंबा सार्वजनिक दुर्गा स्थान की नई पूजा समिति पूजा व्यवस्था, मेला, भंडारा, स्वच्छता और अन्य


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह। पचंबा सार्वजनिक दुर्गा स्थान में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर नई दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है। समिति के गठन के साथ ही पूजा आयोजन से जुड़ी अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी सदस्यों को सौंपी गई है।

पचंबा सार्वजनिक दुर्गा स्थान की नई पूजा समिति पूजा व्यवस्था, मेला, भंडारा, स्वच्छता और अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का संचालन करेगी। समिति की ओर से इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इनके संरक्षण में होगी भव्य पूजा

नई समिति में गौरी शंकर साहू और अरुण कुमार केशरी को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। नरेंद्र कुमार सिंह और विनय खेतान को सह-संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश साहू को संयोजक बनाया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अध्यक्ष से लेकर कोषाध्यक्ष तक की जिम्मेवारी

वहीं, संजय कुमार कंधवे को अध्यक्ष, दीपक साह को सचिव और संजय सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रमोद कंधवे, आलोक रंजन, कृष्णानंद झा, पवन कंधवे, रंजीत भदानी, राकेश रंजन (सल्लू), काली प्रसाद सिन्हा, अमित कुमार साहू और दुर्गा साव को दी गई है।

उप-सचिव के रूप में राजेंद्र कुमार तरवे, अजय कुमार विजेता, मृत्युंजय गुप्ता, सूरज यादव, महादेव पांडे, अमित नारायण, सुंदर पांडे, कृष्ण बिहारी तरवे, संजय शर्मा और कृष्ण कुमार सिन्हा को जिम्मेदारी मिली है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सह-कोषाध्यक्ष के रूप में अभिषेक कंधवे (पदम), सुमित कुमार कंधवे (सोनू), संतोष कुमार साहू और राजेश कुमार भदानी को शामिल किया गया है।

पूजा व्यवस्था और मेले की जिम्मेवारी ये निभाएंगे

पचंबा सार्वजनिक दुर्गा स्थान में पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी राज किशोर गुप्ता और कृष्णानंद झा को दी गई है। वहीं, मेला प्रभारी के रूप में पप्पू कुमार यादव, संतोष कुमार साहू, राजीव स्वर्णकार, नारायण कंधवे (कोल्ड), पवन यादव, सत्येंद्र कुमार (सीतू) और सत्य प्रकाश साहू (टिंकू) को जिम्मेदारी दी गई है।

सह-मेला प्रभारी के रूप में सुमित कुमार साहू, विशाल कुमार सिंह (बिल्लू), संतोष चौरसिया, अमित सिंह, सुमित साहू (गोलू) और प्रकाश साहू (सोनू) को शामिल किया गया है।

भंडारा में ये देंगे अपना योगदान

भंडारा प्रभारी के रूप में मनोज केशरी, मोहन साहू, विकास चंद्र गुप्ता, नितेश केशरी, कन्हैया खेतान और विनोद कुमार साहू को जिम्मेदारी मिली है। वहीं, सागर कंधवे, सन्नी यादव, सौरव राज साहू, अतुल आनंद, सुजल कंधवे, पवन कंधवे, जीवन कंधवे, आदर्श साहू और प्रमोद कुमार को सह-भंडारा प्रभारी बनाया गया है।

इनके जिम्मे स्वच्छता की कमान

स्वच्छता व्यवस्था के लिए धर्मेंद्र कुमार दुबे, सुनील कंधवे, अर्जुन गुप्ता, दयानंद साहू, राजा कुशवाहा, दीपक वर्मा, युगल राय और शंकर साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

ये बने मीडिया प्रभारी

वहीं, आयोजन से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए गौतम सोनी, आयुष कंधवे, सागर कंधवे और गौरव नारायण सिन्हा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

नई दुर्गा पूजा समिति के गठन के बाद पचंबा सार्वजनिक दुर्गा स्थान में दुर्गा पूजा की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। समिति की ओर से पूजा के साथ मेला, भंडारा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories