तिसरी : थाना क्षेत्र के अड़सार गांव में चाचा पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। दोनों पर 30 सितंबर की रात हुए विवाद के दौरान मो. इनामुल पर चाकू से हमला करने का आरोप है।
घटना के संबंध में मो. इनामुल के लिखित आवेदन पर तिसरी थाना में कांड संख्या 80/26, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मो. अरबाज की उम्र 21 वर्ष है। वह अड़सार गांव निवासी मो. असलम का पुत्र है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
भेजा गया जेल
बताया गया है कि 30 सितंबर की रात बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान मो. इनामुल पर चाकू से हमला कर दिया गया था। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया था।पुलिस के अनुसार, वादी मो. इनामुल और आरोपी पक्ष आपस में चाचा-भतीजा हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया और नाबालिग को निरुद्ध किया।फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।





