AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट ने चार बच्चों की स्कूल फीस की स्पॉन्सर, शिक्षा के क्षेत्र में की सराहनीय पहल

गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट की ओर से लिटरेसी मंथ के तहत शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल की गई। शनिवार को किरण पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने चार बच्चों की स्कूल फीस स्पॉन्सर की। चार बच्चों की स्कूल फीस का उठाया जिम्मा क्लब की ओर से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट की ओर से लिटरेसी मंथ के तहत शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल की गई। शनिवार को किरण पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने चार बच्चों की स्कूल फीस स्पॉन्सर की।

चार बच्चों की स्कूल फीस का उठाया जिम्मा

क्लब की ओर से किरण पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग के दो और सीनियर विंग के दो बच्चों की फीस स्पॉन्सर की गई। इनमें यूकेजी के सत्या कुमार, कक्षा एक के आदित्य कुमार तथा कक्षा आठ के अंकुर सुमन और श्वेता टुडू शामिल हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने की पहल की सराहना

मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और प्राचार्य राघव भोक्ता मौजूद रहे। उन्होंने रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के इस कल्याणकारी कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रयास है। ऐसे कदमों से आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

18 सितंबर को हुआ रोटरी वाइब्रेंट का गठन

बताया गया कि रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट का गठन 18 सितंबर 2026 को हुआ है। यह रोटरी गिरिडीह का स्पॉन्सर क्लब है। क्लब के अध्यक्ष किरण पब्लिक स्कूल के निदेशक राजीव रंजन सिंह हैं।

पहला कार्यक्रम, आगे कई सामाजिक कार्यों की योजना

अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि क्लब के गठन के बाद यह पहला कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि भविष्य में रक्तदान, वृद्धाश्रम, अनाथालय सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए विशेष पहल करने की योजना है।

खेलकूद कार्यक्रम भी आयोजित करेगा क्लब

क्लब के सचिव डॉ. सौरव जगनानी ने कहा कि रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट की ओर से जल्द ही खेलकूद से जुड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ये सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के ट्रेनर रोटेरियन तनवीर अहमद, रोटेरियन राहुल कृष्णा, कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. निलेश लाल, रोटेरियन डॉ. समीर राज चौधरी, रोटेरियन रवि जायसवाल, रोटेरियन अवनीश अंशु, रोटेरियन राजीव रंजन, रोटेरियन गौतम सागर सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories