TOP BANNER
Sponsored

#corona : माले व कैंपस ग्रुप ट्रस्ट की पहल, जरुरतमंदो के बीच मास्क का किया वितरण

गिरिडीह : माले और कैंपस ग्रुप ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को जरूरतमंदों के बीच मास्क का वितरण किया गया. बताया गया कि फिलहाल लगभग 1000 मास्क बनवाया गया है. जिसे सब्जी, गैस, दूध, अखबार, सफाई कर्मचारी आदि को दिया जाएगा. वहीं बिना मास्क के भी जरूरत के सामग्रियों को लेने जाने वालों को भी समझाकर जागरूक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 26, 2020 Mar 26 48 Views
Share

गिरिडीह : माले और कैंपस ग्रुप ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को जरूरतमंदों के बीच मास्क का वितरण किया गया. बताया गया कि फिलहाल लगभग 1000 मास्क बनवाया गया है. जिसे सब्जी, गैस, दूध, अखबार, सफाई कर्मचारी आदि को दिया जाएगा. वहीं बिना मास्क के भी जरूरत के सामग्रियों को लेने जाने वालों को भी समझाकर जागरूक कर मास्क दिया जा रहा है.

इस बाबत माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि मीडिया बंधु, प्रशासन जो दिन रात जागरूकता फैला रहे हैं. उन तक भी माले और कैंपस ग्रुप ट्रस्ट के द्वारा मास्क पहुँचाया जायेगा. कहा कि राज्य सरकार जल्द से कुछ ऐसी वयवस्था करवाये जिससे घर-घर में मास्क और साबुन सेनिटाइजर भेज सके. क्योंकि स्वस्थ और सफाई ले लिए यही एक उपाय है, साथ ही साथ भोजन के अभाव में कोई भूखा न रहे, मजदूर को फैक्ट्री मालिक महीने का सेलेरी एकाउन्ट में भिजवा दें.  प्राइवेट जगहों पर काम करने वाले के बारे में उनके मालिक कर्मचारी के बारे सोचे यही निवेदन है. कहा कि संकट के इस घड़ी में सभी सक्षम लोग समाज को कुछ न कुछ दें ले नहीं यही उम्मीद करता हूँ.

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम की स्थिती गड़बड़ है, कालाबाजारी अभी भी ग्रामीण इलाके में जोरों पर है मवेशी खिलाने के समान पर कालाबाजारी जारी है, आटा मार्केट से गायब हो रहा है इसपर भी विचार की आवश्यकता है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories