TOP BANNER
Sponsored

विश्वनाथ नर्सिंग होम में बृहत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, डीसी ने किया उद्घाटन, कईयों ने किया रक्तदान

गिरिडीह : शहर के बजरंग चौक के पास स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम परिसर में शनिवार को एक बृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच एवं विश्वनाथ नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया। शिविर के दौरान एसडीएम

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 21, 2025 Jun 21 106 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बजरंग चौक के पास स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम परिसर में शनिवार को एक बृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच एवं विश्वनाथ नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया।

शिविर के दौरान एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एएसपी सुरजीत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अरविंद कुमार उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल, सीए विकास खेतान, निर्मल झुनझुनवाला, दिनेश खेतान, रेडक्रॉस के सचिव विवेश जलान, वॉइस चेयरमैन चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश जलान, पूर्व चेयरमैन मदन विश्वकर्मा, पूर्व वॉइस चेयरमैन डॉ तारकनाथ देव, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल आदि मौजूद थे।

अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से अंगवस्त्र, मोमेंटो और बुके देकर किया गया। वहीं नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. सजन कुमार डोकानिया के जन्मदिवस पर उपस्थित जनों ने उन्हें बधाई भी दी।

MIDDLE
Sponsored

बताया गया कि बृहत रक्तदान शिविर में डेढ़ सौ यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। लोग बारी बारी से शिविर में आकर अपना रक्तदान कर रहे हैं।मौके पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है और इसके प्रति लोगों में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

डीसी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भी चर्चा की और बताया कि योग के साथ-साथ रक्तदान भी स्वास्थ्य और समाज सेवा दोनों का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपील की, कि वे नियमित रक्तदान को अपनी जिम्मेदारी समझें।

इस मौके पर विश्वनाथ नर्सिंग होम के निदेशक सह संचालक डॉ. सजन डोकानिया और डॉ. नीरज डोकानिया ने इस बृहत रक्तदान शिविर में भागीदारी के लिए सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं आयोजकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जिससे आमजन को सुविधा मिलती रहती है।

MIDDLE
Sponsored

यह बृहत शिविर गिरिडीह में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। शिविर के सफल आयोजन में संयोजक डॉ. सजन डोकानिया, सह संयोजक निर्मल सलामपुरिया, राहुल केडिया, सीए संजय शर्मा और पंकज राठी ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों, सदस्यों और विश्वनाथ नर्सिंग होम के कर्मियों ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories