AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लॉकडाउन को लेकर राहत पैकेज : जनधन खाताधारकों को 3 महीने तक 500 रुपये, मुफ्त सिलेंडर समेत अन्य कई घोषणाएं

S. desk : कोरोना महामारी से निबटने को लेकर केंद्र सरकार ने 1.70 लाख करोड़ के राहत पैकेज का एलान किया है। बता दें कि 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से देश की इकोनॉमी को बड़ा नुकसान होने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से वित्त


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

S. desk : कोरोना महामारी से निबटने को लेकर केंद्र सरकार ने 1.70 लाख करोड़ के राहत पैकेज का एलान किया है। बता दें कि 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से देश की इकोनॉमी को बड़ा नुकसान होने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी राहत दी है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले महीनों में कोई भूखा नहीं रहेगा और उनके पास पैसा भी रहेगा। उन्होंने बताया कि हमने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि वे जिला मिनरल फंड का इस्तेमाल स्क्रीनिंग, टेस्टिंग, कोरोना के बारे में जागरूकता समेत अन्य कार्यों में करें।

इन्हें मिलेगी राहत

 

  • मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन 202 रुपया मजदूरी के रूप में मिलेगा, ये मजदूरी पहले 182 रुपये थी।

 

  • 8.65 करोड़ किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह में 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। ये रुपये किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाएगी।

 

  • कोरोना कमांडोज जो इस जंग को लड़ रहे हैं, उन्हें 15 लाख का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाएगा।

 

  • प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 5 किलो अतिरिक्त गेहूं या चावल अगले तीन महीने तक दिया जाएगा।

 

  • इसका फायदा 80 करोड़ लाभुकों को मिलेगा। इसके साथ ही एक किलो दाल का भी प्रावधान किया गया है।

 

  • बुजुर्ग, विधवा,दिव्यांगों को 1 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। ये तीन महीनों के लिए है। इसे दो क़िस्त में दिया जाएगा। इस वर्ग के लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जाएगा।

 

  • करीब 20 करोड़ महिलाओं के खाते में अगले तीन महीने 500 रुपया प्रति माह दिया जाएगा। ये रकम जनधन खाता में दिया जाएगा।

 

  • उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ बीपीएल परिवार को तीन महीने तक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा।

 

  • पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह को दिन दयाल राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका योजना के तहत जमानत फ्री लोन बढ़ाकर 20 लाख रुपया किया जाएगा।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories