TOP BANNER
Sponsored

नामांकन करने पहुंचे मुखिया प्रत्याशी के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, प्रत्याशी समेत 2 अन्य गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन को लेकर पहुंचे मुखिया प्रत्याशी के जुलूस में देश विरोधी नारेबाजी का मामला सामने आया है। इसको लेकर वीडियो फुटेज बुधवार की शाम से वायरल है जिसको लेकर जिले समेत राज्यभर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं इस

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 21, 2022 Apr 21 189 Views
Share

गिरिडीह : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन को लेकर पहुंचे मुखिया प्रत्याशी के जुलूस में देश विरोधी नारेबाजी का मामला सामने आया है। इसको लेकर वीडियो फुटेज बुधवार की शाम से वायरल है जिसको लेकर जिले समेत राज्यभर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

 

क्या है पूरा मामला

 

दरअसल यह पूरा मामला गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड से जुड़ा है। जहां बुधवार को प्रखंड के डोकोडीह पंचायत का मुखिया प्रत्याशी मो. शाकिर बुधवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने जा रहा था। जुलूस की शक्ल में यह समर्थकों के साथ गांडेय प्रखंड मुख्यालय पहुंचा ही था कि यहीं पर कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया।इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि समृद्ध समाचार इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन जिस तरह से देश विरोधी नारे का यह वीडियो सामने आया है यह बहुत ही गंभीर मामला है।

 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

 

इधर वायरल वीडियो को पुलिस प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। एक तरफ जहां पुलिस वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगा रही है। वहीं देर रात पुलिस ने मुखिया प्रत्याशी और उसके 2 समर्थक शोएब और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में और किन किन लोगों की संलिप्तता है पुलिस की टीम इसकी भी पड़ताल कर रही है। पूरे मामले की छानबीन को लेकर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है।

MIDDLE
Sponsored

 

कौन है देशविरोधी कृत्य में शामिल लोग

 

बहरहाल फिलवक्त पुलिस द्वारा गहनता से मामले की तफ्तीश की जा रही है। वहीं बड़ा सवाल यह है कि अगर वीडियो पूरी तरह से सत्य है तो देश विरोधी तत्त्व को कहां से बढ़ावा मिल रहा है। पंचायत चुनाव नामांकन में देश विरोधी नारे लगाने वाले लोग कहां से हैं किनके संरक्षण में ये देश के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं। ये पुरा मामला बड़े स्तर पर जांच का है और इसमें शामिल राष्ट्र विरोधी ताकतों को रोकने की दरकार है। गौरतलब है कि अभी कुछ समय पूर्व ही देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एनआईए की टीम ने गावां थाना क्षेत्र के एक युवक को यूपी से गिरफ्तार किया था। वहीं अब नारेबाजी का मामला बेहद गंभीर है। पुलिस प्रशासन मामले की अनुसंधान कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories