AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तंबाकू कंपनी के विज्ञापन के लिए अक्षय कुमार ने फैंस से आधी रात को मांगी माफी, खुद को एड से किया अलग

बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने घोषणा की है कि वो अब तंबाकू से जुड़े ब्रांड विमल इलाइची के लिए विज्ञापन नहीं करेंगे। अपने फैंस से कड़ी आलोचनाओं का सामना करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट के जरिए लोगों से माफी भी मांगी है। अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म अभिनेता अजय देवगन और शाहरुख खान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने घोषणा की है कि वो अब तंबाकू से जुड़े ब्रांड विमल इलाइची के लिए विज्ञापन नहीं करेंगे। अपने फैंस से कड़ी आलोचनाओं का सामना करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट के जरिए लोगों से माफी भी मांगी है। अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म अभिनेता अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ विमल इलाइची से जुड़े उत्पादों के विज्ञापन में नजर आए थे। जिसके बाद उनके फैंस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी आलोचना की थी। विमल इलाइची एक ऐसा ब्रांड है जो तंबाकू उत्पाद भी बेचता है।

अक्षय कुमार ने विमल ब्रांड का प्रचार करने के लिए अपने फैंस से माफी मांगते हुए ट्वीट किया कि, ‘मैं अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत प्रभावित किया है, जबकि मैंने तंबाकू का समर्थन नहीं किया है और न ही करूंगा, मैं विमल इलायची के साथ अपने जुड़ाव को लेकर आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। साथ ही मैंने फैसला किया है कि विज्ञापन के लिए ली गई एड फीस का चैरिटी में दान करूंगा।

ट्वीट में अक्षय कुमार ने विज्ञापन के आन एयर रहने को लेकर सफाई देते हुए कहा कि, विमाल इलायची के साथ मेरी बाध्यकारी अनुबंध की कानूनी अवधि तक विज्ञापन का प्रसारण ब्रांड जारी रख सकता है। लेकिन उन्होंने फैंस को आश्वासन देते हुए कहा कि वो अपने भविष्य के फैसलों को बहुत सोच समझकर लेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories