TOP BANNER
Sponsored

#Giridih_headlines 26 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih-Headlines   बेंगाबाद थाना क्षेत्र में मिले दो कोरोना संदिग्ध, जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की पहल पर भिजवाया गया सदर अस्पताल, घरों में दुबके लोग.   कोरोना से बचाव को लेकर अभियान, शहरी इलाकों में नगर निगम के द्वारा अग्निशमन विभाग के सहयोग से किया गया सैनिटाइज.   मुम्बई समेत अन्य महानगरों में फंसे हैं झारखंड

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 26, 2020 Mar 26 54 Views
Share

#Giridih-Headlines

 

  • बेंगाबाद थाना क्षेत्र में मिले दो कोरोना संदिग्ध, जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की पहल पर भिजवाया गया सदर अस्पताल, घरों में दुबके लोग.

 

  • कोरोना से बचाव को लेकर अभियान, शहरी इलाकों में नगर निगम के द्वारा अग्निशमन विभाग के सहयोग से किया गया सैनिटाइज.

 

  • मुम्बई समेत अन्य महानगरों में फंसे हैं झारखंड के अलग-अलग जिलों के मजदूर, वीडियो संदेश भेज कर बतायी अपनी परेशानी, वापस लाये जाने की लगा रहे हैं गुहार.

 

  • राशन की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, धनवार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर दो किराना दुकानों पर मामला दर्ज.

 

  • लॉकडाउन के बावजूद भी नियम तोड़ घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस सख़्त, बरसाई लाठियां, करवाया उठक बैठक.

 

  • माले और कैम्पस ग्रुप ऑफ ट्रस्ट की पहल, जरूरतमंदों के बीच किया मास्क का वितरण, हर वर्ग के कर्मियों और जरूरतमंदों के बीच किया जाएगा 1 हजार मास्क का वितरण.

 

  • लॉकडाउन के दौरान दवा दुकानों में देखी जा रही भीड़, एसपी सुरेंद्र झा ने मेडिकल स्टोर का दौरा कर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का दिया निर्देश,गिरिडीह जिला संगठन ने भी सभी सदस्यों को दुकान के बाहर 1-1 फिट की दूरी बनाए रखने की दी सलाह.

 

  • नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में विवादित ज़मीन पर जेसीबी लेकर भीड़ के साथ पहुंचा भू माफिया, सूचना पर दूसरा पक्ष भी पहुंचा, जमकर विवाद की सूचना, लॉकडाउन और जानकारी के बावजूद खामोश रही पुलिस, एक पक्ष ने पुलिस पर असहयोग का लगाया आरोप, की उचित जांच की मांग.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories