AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दो लोगों के बीच हो रही लड़ाई में कूदा लंगूर, इंसानों को दे गया सीख

गिरिडीह : वर्तमान समय में लोगों के बीच बड़ा ही अजीबोगरीब माहौल चल रहा है। इंसान जहां आज छोटी छोटी बातों पर तुरंत झगड़ा फसाद शुरू कर दे रहे हैं। एक दूसरे के खून के प्यासे हो जा रहे हैं। वहीं इनसब के बीच आज जो हम ख़बर दिखाने जा रहे हैं। इससे सभी इंसानों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : वर्तमान समय में लोगों के बीच बड़ा ही अजीबोगरीब माहौल चल रहा है। इंसान जहां आज छोटी छोटी बातों पर तुरंत झगड़ा फसाद शुरू कर दे रहे हैं। एक दूसरे के खून के प्यासे हो जा रहे हैं। वहीं इनसब के बीच आज जो हम ख़बर दिखाने जा रहे हैं। इससे सभी इंसानों को सबक लेने की दरकार है। जी हां, अब आप ही बताइए इंसानों की लड़ाई को जानवर छुड़ाए इतना ही नहीं पूरा मामला शांत कराए तो इसे आप क्या कहेंगे। आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर चल रहा वीडियो किसी फिल्म का शॉर्ट या नाट्यमंचन नहीं बल्कि हकीकत है। ऐसी हकीकत जिससे सभी को समझने और इसे अपने जीवन में आत्मशात करने की दरकार है।

दरअसल ये वीडियो है झारखंड के गिरिडीह जिले स्थित सीसीएल क्षेत्र के बनियाडीह का और दिन है शुक्रवार का। हुआ यूं कि शाम के 4 बजे दो लोग अचानक किसी बात को लेकर आपस में भीड़ गए। फिर क्या था तमाशबीन भी जमा हो गए और दोनों ओर से भद्दी भद्दी गालियां चलने लगी। इसी दौरान अब नौबत मारपीट तक जा पहुंची। इन सब के बीच जब लड़ाई कर रहे लोग आपस में भिड़ते हैं तो एक समझदार की धमाकेदार इंट्री होती है। मौके पर समझदार कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक लंगूर था। हल्ला हंगामा के बीच आपस में भीड़ रहे लोगों के बीच जाकर उसने न सिर्फ दोनों को एक दूसरे से अलग करवाया। बल्कि जब तक लड़ाई कर रहे दोनों शख्स अलग होकर अपने अपने घर तक नहीं चले गए तब तक वो वहीं जमा रहा। इस दौरान लँगूर की पूरी नज़र लड़ाई कर रहे दोनों शख्स पर थी कि कहीं फिर ये दोनों आपस में न भिड़े। मौके पर लँगूर को ऐसा करते देख लोग हरकत में आएं और लड़ाई कर रहे दोनों को अलग कर वापस भेजा। फिर मामला पूरी तरह से शांत होने के बाद लंगूर वहां से निकल पड़ा।

बहरहाल, जाते जाते लंगूर लोगों को शांति और सद्भावना का संदेश भी दे गया। वाकई लड़ाई झगड़ा मारपीट किसी समस्या का समाधान नहीं है। समस्या समाधान के अन्य विकल्प है लोगों को इसके जरिये मामले का निपटारा करना चाहिए। आपस में फसाद करके कोई भी फायदा नहीं है। वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि वर्तमान समय में इंसानों को जानवरों से सीखने लेने की दरकार है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ब्यूरो रिपोर्ट समृद्ध समाचार गिरिडीह।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories