TOP BANNER
Sponsored

दर्शकों की मांग पर डीडी नेशनल में पुनः शुरू हो रहा है रामायण का प्रसारण

S. Desk : वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिनों की लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार देशभर में अबतक 724 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 66

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 27, 2020 Mar 27 61 Views
Share

S. Desk : वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिनों की लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार देशभर में अबतक 724 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 66 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। लॉकडाउन के मद्देनजर लोग घरों पर ही रहने को मजबूर है। ऐसे में इनदिनों सोशल मीडिया पर लोग अचानक रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग करने लगे थे। लोगों की मांग को डीडी नेशनल ने सुन लिया है। दर्शकों की मांग पर एक बार पुनः डीडी नेशनल रामायण का प्रसारण करेगा। 28 मार्च से एपिसोड को सुबह 9 बजे और रात के 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

गौरतलब है कि रामानंद सागर की रामायण पर आधारित एपिसोड एक समय में दर्शकों का सबसे चहेता शो हुआ करता था। समय पर एपिसोड देखने को लेकर एक जगह सभी एकत्रित होते थे और बड़े ही ध्यानपूर्वक देखते थे। ऐसे में एक बार फिर डीडी नेशनल पर शो शुरू हो रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories