बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल टली
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। बैंकों में 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर आज से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
बैठक रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई। इसमें बैंक कर्मचारियों की मांगों और प्रस्तावित आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने पर सहमति बनी।
5 डे वर्किंग पर बनेगी हाई लेवल कमेटी
बैठक में सभी शनिवार को छुट्टी देने के मुद्दे पर चर्चा के लिए IBA और UFBU की हाई लेवल कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है। यह कमेटी इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों से बातचीत करेगी।
इसके बाद ऐसा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, जो बैंक कर्मचारियों के साथ ग्राहकों के लिए भी स्वीकार्य हो।
PLI स्कीम और लंबित मुद्दों पर भी होगी चर्चा
वहीं, स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों की PLI स्कीम को लेकर भी आगे बातचीत होगी। बैंक यूनियनों की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर चर्चा की जाए
इसके अलावा मार्च 2024 की बैठक में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों को भी जल्द सुलझाने पर बातचीत होगी।
आज नहीं होगी बैंक हड़ताल
हड़ताल स्थगित होने के बाद आज बैंक शाखाओं में कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है। प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बैंक सेवाओं पर पड़ने वाला असर फिलहाल टल गया है।
हालांकि, 5 डे वर्किंग अभी लागू नहीं हुई है। इस मुद्दे पर अब हाई लेवल कमेटी की बातचीत और आगे होने वाले फैसले पर नजर रहेगी।





