TOP BANNER
Sponsored

धूमधाम से गिरिडीह में की जा रही है गणपति बप्पा की पूजा, देखें शहर के पूजा पंडालों की झलकियाँ

गिरिडीह : गणेश चतुर्थी के अवसर पर गिरिडीह जिलेभर के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से बप्पा की पूजा अर्चना की जा रही है. हालांकि कोरोना के मद्देनज़र इस बार श्रद्धालुओं द्वारा छोटे आकार की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. वहीं ज्यादा भीड़ भाड़ न हो इसका

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 10, 2021 Sep 10 133 Views
Share

गिरिडीह : गणेश चतुर्थी के अवसर पर गिरिडीह जिलेभर के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से बप्पा की पूजा अर्चना की जा रही है. हालांकि कोरोना के मद्देनज़र इस बार श्रद्धालुओं द्वारा छोटे आकार की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. वहीं ज्यादा भीड़ भाड़ न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है.

शुक्रवार की सुबह से पूरा गिरिडीह बप्पा की पूजा में तल्लीन है. शहर से लेकर गांव तक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है. शहर के शिव हनुमान मंदिर टावर चौक में भी हर बार की तरह गणपति पूजनोत्सव का आयोजन किया गया. हालांकि कोरोना को लेकर इस बार समिति द्वारा कोई विशेष आयोजन नहीं किया गया है. सादगी के साथ यहां पूजा पाठ की जा रही है.

वहीं शहर के नगीना सिंह रोड, आजाद नगर में न्यू भारतीय क्लब, गांधी चौक स्थित श्री श्री आदि दुर्गा मंडप, महादेव गली में नवयुवक समिति, बाभनटोली में नवयुवक संघ, धरियाडीह में श्री राम बालक समिति, हुट्टी बाजार में नवयुवक संघ समिति समेत शीतलपुर, सिरसिया, सोनबाद आदि में धूमधाम से गजानन गणेश की प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही श्रद्धा भाव से श्रद्धालु पूजा कर रहे हैं.

MIDDLE
Sponsored

बाभन टोली दुर्गा मंडप में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा.

नव युवक संघ बाभन टोली में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा

श्री राम बालक समिति धरियाडीह में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा

हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा

नवयुवक समिति महादेव गली में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा

श्री श्री आदि दुर्गा मंडप में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा.

न्यू भारतीय क्लब आजाद नगर में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा

नगीना सिंह रोड में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा

श्री शिव महावीर मंदिर कचहरी चौक में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories