AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड से बिहार भेजी जा रही विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

तिसरी :  गिरिडीह जिले के तिसरी थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि शराब तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी :  गिरिडीह जिले के तिसरी थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि शराब तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में सोमवार को तिसरी थाना परिसर में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने पूरी जानकारी दी। मौके पर इंस्पेक्टर पासकल टोप्पो भी मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुमका से दरभंगा (बिहार) ले जाई जा रही एक सफेद रंग की टोयोटा कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी रंजय कुमार अपनी टीम के साथ चंदौरी बाजार के पास तैनात हो गए। कुछ देर बाद जब संदिग्ध गाड़ी वहां पहुंची तो पुलिस ने उसे घेर लिया। गाड़ी में सवार दोनों तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार पासवान  और राजन कुमार पासवान के रूप में हुई है। दोनों बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं।

गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को 15 कार्टून और 4 बोरी में शराब बरामद हुई। इसमें आईकोनिक व्हाइट की 68 बोतलें, रॉयल स्टेज की 216 बोतलें, स्टर्लिंग रिजर्व बी7 की 119 बोतलें और इंपीरियल ब्लू की 63 बोतलें शामिल हैं। कुल मिलाकर 466 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई है, जिन सभी पर “फॉर सेल इन झारखंड ओन्ली” का टैग लगा हुआ था।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी रंजय कुमार के साथ एएसआई सुदर्शन बिन, सुमंत कुमार वर्मा, अश्विनी कुमार और राहुल यादव शामिल थे। पुलिस अब तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories