TOP BANNER
Sponsored

देर रात डुमरी पहुंचा पंचायत सेवक का शव , JLKM का धरना शुरू, चार अफसरों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग तेज

गिरिडीह : डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत के बाद डुमरी प्रखंड कार्यालय में आक्रोश फूट पड़ा है। रविवार देर रात रांची से शव पहुंचते ही JLKM कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने परिसर में शव के साथ धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी चारों आरोपितों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 16, 2025 Jun 16 31 Views
Share

गिरिडीह : डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत के बाद डुमरी प्रखंड कार्यालय में आक्रोश फूट पड़ा है। रविवार देर रात रांची से शव पहुंचते ही JLKM कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने परिसर में शव के साथ धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारी चारों आरोपितों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और एक स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रखंड कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

बताते चलें कि 13 जून को पंचायत सेवक ने एक पत्र में विधायक जयराम महतो को बीडीओ समेत तीन अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था। इलाज के दौरान रांची रिम्स में उनकी मौत हो गई।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories