TOP BANNER
Sponsored

भारतीय सेना की फर्जी मुहर बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार, सेना के नाम पर चार साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा

रांची, 16 जून: रांची पुलिस ने भारतीय सेना के नाम पर फर्जी मुहर तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम के परिसर में राठौर जनरल स्टोर नामक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 16, 2025 Jun 16 26 Views
Share

रांची, 16 जून: रांची पुलिस ने भारतीय सेना के नाम पर फर्जी मुहर तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम के परिसर में राठौर जनरल स्टोर नामक दुकान से सेना के अधिकारियों के नाम पर रबर स्टांप और प्रीइंक्ड स्टांप बनाए जा रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा छापेमारी में भारी मात्रा में सेना के विभिन्न पदाधिकारियों के नाम से बनी रबर मुहरें, प्रीइंक्ड फ्लैश स्टांप, एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन, व्हाट्सएप पर स्टांप बनाने से संबंधित स्क्रीनशॉट और एक सादा कागज पर स्टांप का नमूना बरामद किया गया। दुकान के संचालक सर्वेश कुमार सिंह से जब सेना के मुहर बनाने का कोई अधिकृत दस्तावेज मांगा गया, तो वह नहीं दिखा सके।

इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर स्टांप निर्माण करने वाले दास साउंड नामक दुकान के संचालक आशीष दास को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी दुकान से एक कंप्यूटर सीपीयू भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

MIDDLE
Sponsored

गिरफ्तार आरोपियों में पहला है सर्वेश कुमार सिंह, उम्र 43 वर्ष, पिता रामजतन सिंह, स्थायी निवासी देवहलियों, थाना रामगढ़, जिला कैमुर भभुआ (बिहार), जो वर्तमान में चाय बगान, इंटर काउंसिल, नामकुम, रांची में रह रहा है। दूसरा आरोपी है आशीष दास, उम्र 47 वर्ष, पिता सचिन्द्रनाथ दास, निवासी लोअर पीपी कंपाउंड, थाना हिंदपीढ़ी, रांची।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि सर्वेश कुमार सिंह पिछले चार वर्षों से नामकुम मिलिट्री स्टेशन के अधिकारियों की फर्जी कार्यालयी मुहर बनवा रहा था। इन मुहरों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता था, यह जांच का विषय है। रांची पुलिस अब इस मामले में और किन-किन लोगों की संलिप्तता रही है, उसकी भी पड़ताल कर रही है।

इस कार्रवाई में नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार, शशि रंजन, मिथुन कुमार और सशस्त्र बल की टीम शामिल रही।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories