TOP BANNER
Sponsored

रात में पति- पत्नी में हुई थी अनबन, फिर पत्थर से कूच पति को उतार दिया मौत के घाट

अवैध संबंध में हत्या की आशंका, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही पुलिस गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित दामा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की पत्थर से कूच कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई है। मृतक रामचंद्र महतो था। बता दें कि रामचंद्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 28, 2022 Jun 28 38 Views
Share

अवैध संबंध में हत्या की आशंका, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही पुलिस

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित दामा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की पत्थर से कूच कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई है। मृतक रामचंद्र महतो था। बता दें कि रामचंद्र महतो की हत्या का आरोप किसी गैर पर नहीं बल्कि उसकी पत्नी कोशल्या देवी पर है।

 

घटना की सूचना मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्र महतो रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहता था। 2 दिन पूर्व ही वह मुंबई से लौटकर वापस आया था। इसी बीच सोमवार देर रात पति पत्नी के बीच अनबन हुई और फिर पत्थर से कूच कर रामचंद्र महतो की हत्या कर दी गई। अब अकेले पत्नी ने हत्या की है या घटना के पीछे और भी किसी का हाथ है पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। घटना के बाद काफ़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी। लोग घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं करते दिखे। घटना को अवैध संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है।

MIDDLE
Sponsored

इधर इस बाबत थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया निरीक्षण में पता चल रहा है कि पत्नी ने ही पति की हत्या की है। पत्नी की साड़ी में लगा खून और घटनास्थल पर जमा खून का सैंपल लिया गया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

बगोदर : रात में पति- पत्नी में हुई थी अनबन, फिर पत्थर से कूच पति को उतार दिया मौत के घाट (Watch Video)

देवरी : कुएं की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर (Watch Video)

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories