TOP BANNER
Sponsored

नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, 42 दिन पूर्व ही हुई थी शादी

धनवार : थाना क्षेत्र के रजगडहा में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में बीती को मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के राजगडहा निवासी अब्बास मियां की 19 वर्षीय पुत्री निसारा खातून की शादी 42 दिन पूर्व गांव के ही तजमुल मियां के पुत्र मो जाबिर मियां के साथ इस्लामिक रीति

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 27, 2022 Jun 27 40 Views
Share

धनवार : थाना क्षेत्र के रजगडहा में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में बीती को मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के राजगडहा निवासी अब्बास मियां की 19 वर्षीय पुत्री निसारा खातून की शादी 42 दिन पूर्व गांव के ही तजमुल मियां के पुत्र मो जाबिर मियां के साथ इस्लामिक रीति रिवाज के अनुसार हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में गाड़ी व दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी थी.

बताया गया कि मृतका के पिता काफी गरीब है जो कोलकत्ता में मजदूरी का काम करके अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते है. इन्होंने शादी के बाद और दहेज की मांग को देने में असमर्थता जताई. इस बाबत मृतका के पिता अब्बास ने कहा कि मृतका की मौत की जानकारी मुझे फोन के माध्यम से लड़का के पिता तजमुल अंसारी से मिली जिसके बाद वे कोलकत्ता से घर पहुँचा तो देखा कि मेरी लड़की बिस्तर पर मरी पड़ी थी.

मृतका के पिता ने धनवार थाना में आवेदन देकर मृतका के पति मो जाबिर, ससुर तजमुल मियां, सास सेरूणा खातून, जेठ कुद्दुस अंसारी पर बाजबरन जहर खिला कर मार देने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले में धनवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories