TOP BANNER
Sponsored

कुएं की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित बरवाबाद में एक बड़ी घटना घटित हुई है। बता दें कि कुएं की सफाई के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में महेश विश्वकर्मा, सागर विश्वकर्मा व एक अन्य शामिल है। वहीं सतीश विश्वकर्मा की हालत

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 28, 2022 Jun 28 40 Views
Share

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित बरवाबाद में एक बड़ी घटना घटित हुई है। बता दें कि कुएं की सफाई के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में महेश विश्वकर्मा, सागर विश्वकर्मा व एक अन्य शामिल है। वहीं सतीश विश्वकर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बरवाबाद निवासी गिरजा विश्वकर्मा के घर स्थित कुएं की सफाई की जानी थी। इस दौरान सफाई कार्य शुरू करने के लिए जैसे ही दो लोग कुएं में उतरे तो दोनों बेहोश हो गए। दोनों को बेहोश होता देख और 2 लोग नीचे उतरे तो वे भी बेहोश हो गए। मौके पर आनन फानन में चारों को कुएं से निकाल कर एक निजी क्लीनिक लाया गया जहां से सभी को जमुआ ले जाने को कहा गया। इसके बाद सभी को लेकर लोग जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम पहुंचे। जहां चिकित्सक के द्वारा 3 को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक का इलाज किया जा रहा है।

 

इस बाबत चिकित्सक राजेश कुमार दुबे ने बताया कि कुएं में ऑक्सीजन की कमी के कारण घटना हुई है। नर्सिंग होम पहुंचने के पूर्व 3 की मौत हो चुकी थी। वहीं एक को ऑक्सीजन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण हाइपोक्सिया हो जाता है। इसके वजह से दम घुट जाने से तीनों की मौत हो गई।

MIDDLE
Sponsored

 

घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ नर्सिंग होम के पास जुट गई। वहीं परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

बगोदर : रात में पति- पत्नी में हुई थी अनबन, फिर पत्थर से कूच पति को उतार दिया मौत के घाट (Watch Video)

देवरी : कुएं की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर (Watch Video)

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories