AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विवाहिता की संदेहास्पद मौत, कल शाम में मायके से लेकर आया था पति

मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप गिरिडीह : बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के पूर्वी बलगो गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में मिला है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय गुलेशा खातून के रूप में हुई है,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह : बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के पूर्वी बलगो गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में मिला है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय गुलेशा खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी बलगो निवासी एनाउल अंसारी से करीब तीन साल पहले हुई थी।

शव बरामदगी के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता सकुरान अंसारी ने बताया कि गुरुवार की शाम ही एनाउल अंसारी गुलेशा को मायके चिरुडीह से लेकर ससुराल आया था। उसी रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। सुबह जब आसपास के लोगों को सूचना मिली तो गुलेशा का शव कमरे में पड़ा मिला। इस बीच आरोपी पति एनाउल और उसके परिवार के सभी सदस्य घर से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर भरकट्टा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे घर की तलाशी ली गई और आसपास के इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

मृतका के पिता ने बताया “कल ही मेरी बेटी को वो मायके से ले गया था। रात में क्या हुआ, हमें कुछ पता नहीं। सुबह 4 बजे गांव वालों ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद सभी वहां पहुंचे तो उसकी लाश मिली। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे तंग किया जाता था। कहा मेरी बेटी की हत्या हुई है,उसका पांच महीने का एक बच्चा भी है। हम इंसाफ चाहते हैं।”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories