AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गिरिडीह में अधिकारियों और कर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, प्रतिदिन योग करने का दिलाया गया संकल्प

गिरिडीह : जिलेभर में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टाउन हॉल परिसर में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीआरडीए निदेशक सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 21, 2025 Jun 21 271 Views
Share

गिरिडीह : जिलेभर में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टाउन हॉल परिसर में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीआरडीए निदेशक सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला आयुष समिति द्वारा तैयार कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार की गई। मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे मौजूद सभी लोगों ने देखा और सुना।

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने इस अवसर पर कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य हमें इस ओर प्रेरित करती है कि हम योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा कि नियमित योग से इम्युनिटी मजबूत होती है और मानसिक तनाव दूर होता है। उपायुक्त ने सभी से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने की अपील की।

इधर, योग दिवस के मौके पर जिले के सभी कार्यालयों—जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड कार्यालयों समेत अन्य सरकारी संस्थानों में एक ही समय पर योगाभ्यास किया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, उप नगर आयुक्त, डीएसपी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन, आयुष विभाग के अधिकारी और पतंजलि से जुड़े सदस्य भी मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories