AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बोलेरो और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत

पुरुलिया/सरायकेला : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर नामसोल गांव के पास बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो सवार 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब बोलेरो वाहन सामने से आ


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुरुलिया/सरायकेला : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर नामसोल गांव के पास बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो सवार 9 लोगों की मौत हो गई।

हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब बोलेरो वाहन सामने से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। कुछ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान हुई

इस हादसे में मारे गए 9 लोगों में से 8 झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी गांव स्थित तिलाईटांड के निवासी थे। मृतकों में बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो और कृष्णा महतो था । वहीं, नौवां मृतक चंद्रमोहन महतो सरायकेला के ही रघुनाथपुर गांव का रहने वाला था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

गांव में पसरा मातम

एक ही गांव से इतने लोगों की मौत की खबर मिलते ही तिलाईटांड गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories