AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बरगद के पेड़ से लटका मिला युवक का श’व, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत छंछदों मैदान में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरगद के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान नावासार गांव निवासी 23 वर्षीय चंदन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत छंछदों मैदान में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरगद के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मृतक की पहचान नावासार गांव निवासी 23 वर्षीय चंदन कुमार पंडित के रूप में की गई है। चंदन अपने पिता मुरारी पंडित के साथ गांव में ही एक छोटा होटल चलाता था। परिजनों के मुताबिक, वह गुरुवार शाम तक घर पर था, लेकिन रात में अचानक गायब हो गया और फिर लौटकर नहीं आया।

शुक्रवार सुबह जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले, तो छंछदों मैदान के पास बरगद के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर स्पष्टता आ सकेगी।

घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। युवक की असामयिक मौत से परिजन सदमे में हैं और ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories