TOP BANNER
Sponsored

गद्दी मुहल्ला में छापेमारी कर लगभग 5 क्विंटल प्लास्टिक जब्त, लगाया गया जुर्माना

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के गद्दी मुहल्ला में शनिवार को नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर सुनील बरनवाल की दुकान से लगभग 5 क्विंटल प्लास्टिक को जब्त किया है। वहीं दुकानदार पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान आसपास के कुछ दुकानदारों और निगम के अधिकारियों के बीच तू तू

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 25, 2020 Jul 25 45 Views
Share

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के गद्दी मुहल्ला में शनिवार को नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर सुनील बरनवाल की दुकान से लगभग 5 क्विंटल प्लास्टिक को जब्त किया है। वहीं दुकानदार पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

इस दौरान आसपास के कुछ दुकानदारों और निगम के अधिकारियों के बीच तू तू मैं मैं भी हुई। दुकानदारों ने लॉकडाउन में कार्रवाई का विरोध जताया। वहीं दुकान संचालक के पुत्र ने सुसाइड की धमकी दे डाली। जिसके बाद अधिकारियों ने एसडीएम सह प्रभारी नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित और नगर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इस दौरान दुकान संचालक के पुत्र से बॉन्ड भरवाया गया। वहीं उसको उकसाने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई।

मौके पर नगर निगम के टाउन अर्बन प्लानर मंजूर आलम ने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल बन्द हो इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि रोक के बावजूद थोक विक्रेता द्वारा इसको प्रमोट किया जा रहा है।लगातार इसको लेकर सूचना मिल रही है वहीं सूचना पर कार्रवाई कर प्लास्टिक जब्त करते हुए जुर्माना भी लगाया जा रहा है। बताया कि इसी कड़ी में सूचना पर आज कार्रवाई कर प्लास्टिक जब्त की गई है। उन्होंने लोगों से निवेदन करते हुए कहा प्लास्टिक को प्रमोट न करें और लोगों को बताये कि प्लास्टिक का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक है।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर टाउन अर्बन प्लानर के अलावे सिटी मैनेजर बेनशन रिचर्ड, विशाल सुमन, निगम के राजेश अग्रवाल, आकाश सिंह, बलबीर कुमार व नगर थाना पुलिस मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में घायल बीइइओ की मौत, चारपहिया वाहन ने मारी थी बाइक में टक्कर
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories