TOP BANNER
Sponsored

एसआईटी माइनिंग के छात्र IIT-BHU में आयोजित ऑनलाइन टेक- फेस्ट में हुए सम्मिलित

गिरिडीह : कोरोना संकट काल में जब दूसरे संस्थान के छात्र जहां मुश्किल से पढ़ाई ही कर पाते हैं , वहीं सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र न सिर्फ ऑनलाइन क्लास बल्कि कई तरह के वेबिनार, ऑनलाइन वर्कशॉप, वर्चुअल लैब्स इत्यादि वगैरह में सम्मलित हो रहे हैं।इसी कड़ी में सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के माइनिंग

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 25, 2020 Jul 25 21 Views
Share

गिरिडीह : कोरोना संकट काल में जब दूसरे संस्थान के छात्र जहां मुश्किल से पढ़ाई ही कर पाते हैं , वहीं सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र न सिर्फ ऑनलाइन क्लास बल्कि कई तरह के वेबिनार, ऑनलाइन वर्कशॉप, वर्चुअल लैब्स इत्यादि वगैरह में सम्मलित हो रहे हैं।इसी कड़ी में सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्र IIT-BHU में आयोजित गए एक ऑनलाइन टेक- फेस्ट में सम्मिलित हुए हैं।

यह टेक-फेस्ट 2 दिनों के लिए आयोजन किया गया है।इस टेक-फेस्ट में मुख्य रूप से 6 इवेंट रखे गए हैं।संस्थान के माइनिंग इंजीनियरिंग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को सम्मिलित हुए हैं।सभी प्रतियोगिताओं का रिजल्ट 26 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

विदित हो कि सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्र इससे पहले भी आई आई टी खड़गपुर, एन आई टी जमशेदपुर, एन आई टी राउरकेला, बी आई टी सिंदरी जैसे उच्च मापदंड वाले इंजीनियरिंग कॉलेज में जाकर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुके हैं। गिरिडीह जैसे छोटे से शहर के एक पॉलीटेक्निक संस्थान से इतने सारे प्रतिभाओं का उभर कर आना संस्थान के शिक्षकों की कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन के बारे में बताता है।

MIDDLE
Sponsored

गौरतलब है कि संस्थान के ही छात्र ऋषभ सिंह और सत्यनाथ विश्वकर्मा ने पिछले वर्ष स्टेट टॉपर का खिताब हासिल किया था, जिससे संस्थान का नाम संपूर्ण झारखंड में गौरवान्वित हुआ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories