TOP BANNER
Sponsored

सड़क हादसे में घायल बीइइओ की मौत, चारपहिया वाहन ने मारी थी बाइक में टक्कर

गिरिडीह : देवरी के लीलैया में शनिवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों की पहचान देवरी अंचल 2 के बीइइओ नरेश दास व उनके भतीजे अनिल तांती के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बीइइओ नरेश दास अपने भतीजे को लेकर देवघर स्थित अपने घर से बाइक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 25, 2020 Jul 25 56 Views
Share

गिरिडीह : देवरी के लीलैया में शनिवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों की पहचान देवरी अंचल 2 के बीइइओ नरेश दास व उनके भतीजे अनिल तांती के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बीइइओ नरेश दास अपने भतीजे को लेकर देवघर स्थित अपने घर से बाइक से देवरी बीआरसी कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान लिलैया के पास तेज रफ्तार हुंडई इयोन ने इन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान इलाज के दरम्यान बीइइओ नरेश दास की मौत हो गई। वहीं घायल अनिल का इलाज चल रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories