TOP BANNER
Sponsored

विहिप ने राम मंदिर निर्माण में भेजे जाने को लेकर प्रमुख स्थानों से मिट्टी व जल किया संग्रह

सरिया : अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन में झारखंड के भी सभी तीर्थस्थलों की पवित्र मिट्टी के साथ-साथ नदियों के पवित्र जल को शामिल किया जाएगा। इसके लिए एक अभियान के रूप में पूरे झारखंड में मिट्टी व जल संग्रह का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 25, 2020 Jul 25 49 Views
Share

सरिया : अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन में झारखंड के भी सभी तीर्थस्थलों की पवित्र मिट्टी के साथ-साथ नदियों के पवित्र जल को शामिल किया जाएगा। इसके लिए एक अभियान के रूप में पूरे झारखंड में मिट्टी व जल संग्रह का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सरिया में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा राज्यदाह धाम, झारखंड धाम,परत्मानाथ धाम, बाबा बागेश्वर नाथ धाम बागोडीह तथा अन्य धार्मिक स्थलों से मिट्टी और जल का संग्रह किया गया।

मौके पर विहिप के बिरनी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने कहा कि हिंदुओं का वर्षों का संधर्ष सफल हुआ हम सभी कार्यकर्ताओं तथा पूरे विश्व समुदाय के लिए राम मंदिर का निर्माण गर्व का क्षण होगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक दीपक साव ने कहा कि 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन हैं जो एक ऐतिहासिक दिन होगा।सभी सनातनियों के लिये गर्व की बात है कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

MIDDLE
Sponsored

मिट्टी व जल संग्रह के कार्य में संगठन के गौतम सिंह, विशाल बजरंगी, ईश्वर बजरंगी, सदानंद बर्णवाल, अविनाश कुमार, निरंजन बजरंगी, प्रेम तर्वे आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories