AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्लस पोलियो अभियान का 20 सूत्री अध्यक्ष व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया शुभारंभ, तीन दिनों तक चलेगा अभियान

गावां : रविवार को गावां प्रखंड के सभी 136 बूथों पर एक साथ प्लस पोलियो अभियान का शुरुआत गावां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद एवं 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां, मुस्लिम टोला एवं थाना मोड़ आंगनबाड़ी केंद्र में फीता काटकर किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : रविवार को गावां प्रखंड के सभी 136 बूथों पर एक साथ प्लस पोलियो अभियान का शुरुआत गावां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद एवं 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां, मुस्लिम टोला एवं थाना मोड़ आंगनबाड़ी केंद्र में फीता काटकर किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद व 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह ने 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो खुराक पीलाकर इस अभियान को शत प्रतिशत सफल करने का निर्देश दिया। वहीं बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल ने कहा कि 136 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो खुराक पिलाई जा रही है। विभाग का लक्ष्य है कि यह तीन दिवसीय अभियान के प्रथम दिन ही 99% बच्चों को पोलियो की दो खुराक पिलाकर उन्हें पोलियो से मुक्ति मिल जाए। 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सभी बूथों पर आज 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो खुराक पिलाया जा रहा है। यह अभियान के तहत पूरे भारत में पोलियो से बच्चों को मुक्त रखा जाएगा।
मौके पर बीपीएम प्रमोद बरनवाल, डॉ काज़िम खान, सुरेंद्र त्रिपाठी, बिटीटी राजदा खातुन, संजू देवी, गुलशन आरा, केदार चौधरी, मो आरिफ समेत कई उपस्थित थे।

(इनपुट गावां से सागर गुप्ता)

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories