TOP BANNER
Sponsored

बरनवाल महिला संघ की बैठक में समाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा,13 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय

गावां : गावां स्थित सुनील बरनवाल के घर में रविवार को बरनवाल समाज की महिला इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गावां बरनवाल समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्षा निक्की बरनवाल व संचालन प्रखंड सचिव नीलम बरनवाल ने किया। बैठक की शुरूआत महाराज अहिबरन के चित्र पर श्रद्धा सुमन

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 27, 2022 Feb 27 25 Views
Share

गावां : गावां स्थित सुनील बरनवाल के घर में रविवार को बरनवाल समाज की महिला इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गावां बरनवाल समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्षा निक्की बरनवाल व संचालन प्रखंड सचिव नीलम बरनवाल ने किया। बैठक की शुरूआत महाराज अहिबरन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई।

बैठक में मौजूद महिलाओं ने समाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए समाज की बेहतरी के लिए कई निर्णय लिया गया। 13 मार्च को बरनवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय हुआ। साथ ही बैठक में जिला स्तरीय बैठक में भाग लेने को पांच महिलाओं को चयन किया गया, जो 7 मार्च को गिरिडीह में आयोजित बरनवाल समाज की जिला स्तरीय बैठक में गावां का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इसके अलावा समाज में दहेज प्रथा को समाप्त करने पर भी विचार किया गया। तय हुआ कि समाज के जो भी लोग दहेज मुक्त आदर्श विवाह करेंगे, उन्हें समाज द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं ने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकजुटता होती है। हम महिलाएं समाज को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हमें बरनवाल समाज को एकजुट रख कर पूरे समाज में एक परिवार को माहौल बनाना है। समाज में एक दूसरे के दु:ख-सुख में हमें शामिल होकर एक परिवार की भांति रहना है।
मौके पर बबली बरनवाल, निक्कु बरनवाल, किरण देवी, ज्योत्सना देवी, सरिता देवी, अनुपा देवी, ललिता देवी, प्रीति भाष्कर, कशिश बरनवाल, सोनी बरनाल समेत कई महिलाएं मौजूद रही।

MIDDLE
Sponsored

(गावां से इनपुट सागर गुप्ता)

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories