TOP BANNER
Sponsored

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया विभिन्न छठ घाटों का दौरा, दिये जरूरी दिशा निर्देश

गिरिडीह : महापर्व छठ के मद्देनजर शनिवार को गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने उप नगर आयुक्त राजेश कुमार प्रजापति , बिजली विभाग के एसडीओ, डीएमओ सतीश कुमार आदि के साथ शहरी क्षेत्र के अरगाघाट, दीनदयाल घाट, चिरैयाघाट, शास्त्रीनगर अमित बरदियार छठ घाट, बुढ़वा आहार आदि छठ घाटों का घूम घूम कर दौरा किया। इस

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 7, 2020 Nov 7 59 Views
Share

गिरिडीह : महापर्व छठ के मद्देनजर शनिवार को गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने उप नगर आयुक्त राजेश कुमार प्रजापति , बिजली विभाग के एसडीओ, डीएमओ सतीश कुमार आदि के साथ शहरी क्षेत्र के अरगाघाट, दीनदयाल घाट, चिरैयाघाट, शास्त्रीनगर अमित बरदियार छठ घाट, बुढ़वा आहार आदि छठ घाटों का घूम घूम कर दौरा किया। इस दौरान विधायक श्री सोनू के साफ सफाई, छठ घाटों के पास एलईडी बल्ब लगवाने, जर्जर सड़क को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

मौके पर विधायक ने कहा कि छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर छठ घाटों का दौरा किया। बताया कि 14, 15 दिन पूर्व दौरा इसलिए शुरू किया कि छठ पूजा के आते आते कोई भी कमी और समस्या न रहे। कहा कि बीच में दो बार फिर आकर निरीक्षण करेंगे।

वहीं उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति ने कहा कि नगर निगम में 20 से अधिक छठ घाट है। बताया कि 100 से अधिक परमानेंट मजदूर के अतिरिक्त 70 मजदूर साफ सफाई को लेकर लगाए गए हैं। कहा कि जरूरत पड़ी तो मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि छठ व्रतियों को कोई समस्या न हो। लाइट के संबंध में उन्होंने बताया कि खराब लाइटों को बनाने और जो बनने की स्थिति में नहीं है उसे बदलने का काम करवाया जा रहा है।

MIDDLE
Sponsored

निरीक्षण के क्रम में विधायक के साथ झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, स्वच्छता निरीक्षक अजित राय, सहायक अभियंता अजित कुमार, सिटी मैनेजर मंजूर आलम, सुमन राय, समेत झामुमो के नेता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories