TOP BANNER
Sponsored

तेज रफ़्तार का कहर, चारपहिया वाहन में आमने- सामने की टक्कर, 2 घायल

गिरिडीह : जिले में सड़क दुर्घटनाओं एक बार फिर इजाफा होने लगा है। रविवार को एक बार फिर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एक चारपहिया ने सामने से आ रही चारपहिया में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बताया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 8, 2020 Nov 8 41 Views
Share

गिरिडीह : जिले में सड़क दुर्घटनाओं एक बार फिर इजाफा होने लगा है। रविवार को एक बार फिर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एक चारपहिया ने सामने से आ रही चारपहिया में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के टुंडी रोड दर्जी मोहल्ला निवासी गुड़ व चावल व्यवसाई प्रेमप्रकाश झुनझुनवाला और शुभम झुनझुनवाला व्यवसायिक कार्यों को लेकर रविवार को चारपहिया से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाकबंगला के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने इनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आनन- फानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन में कितने लोग सवार थे। घायल है या सभी ठीक है इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो केवल ये लोग ही घायल हुए हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories