TOP BANNER
Sponsored

26 हजार नगद के साथ 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा

गिरिडीह : जुआ अड्डा पर कार्रवाई कर पचम्बा थाना पुलिस ने 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों के पास से पुलिस ने 26 हजार 9 सौ नगद जब्त किया है। थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह के नेतृत्व में देर रात पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि भण्डारीडीह राजदूत शोरूम

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 7, 2020 Nov 7 57 Views
Share

गिरिडीह : जुआ अड्डा पर कार्रवाई कर पचम्बा थाना पुलिस ने 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों के पास से पुलिस ने 26 हजार 9 सौ नगद जब्त किया है।

थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह के नेतृत्व में देर रात पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि भण्डारीडीह राजदूत शोरूम के सामने दुर्गा मंडप के बगल स्थित गली में स्व. वीणा वर्मा के मकान में भीड़ लगाकर जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

गिरफ्तार लोगों में मुकेश पासवान, प्रभात कुमार, कोकोदीप कुमार, धर्मवीर कुमार, कुलदीप पासवान समेत 14 युवक शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध धंधों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।  बताया कि कांड संख्या 170/2020 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories