AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

गिरिडीह :  जिला विधिक प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को गिरिडीह सरिया,जमुआ प्रखंड समेत सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. गिरिडीह सदर प्रखंड में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा व गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अमीत रेणु ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह :  जिला विधिक प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को गिरिडीह सरिया,जमुआ प्रखंड समेत सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. गिरिडीह सदर प्रखंड में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा व गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अमीत रेणु ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया.

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीणा मिश्रा ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा समय-समय पर सभी प्रखंडों में कानूनी जागरूकता का आयोजन कर आम लोगों को सरकारी लाभ दिलवाने का प्रयास किया जाता रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ पहुंच सके.

इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र की यही खूबी रही है कि आम लोगों को उनका अधिकार दिलवाने में सभी संस्थाएं मिलकर काम करती है. जिससे अंतिम पायदान तक विकास पहुंच सके.

स्टालों का भी किया निरीक्षण

वहीं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि जिलेवासी किसी भी तरह की समस्या को लेकर अपने नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज करवाएं अगर उनकी समस्या वहां नहीं सुनी जाती है तो वे सीधे जिला मुख्यालय में संपर्क करें. कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने शिविर में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण भी किया और लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का काम किया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर सरिया प्रखंड में भी विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश पीयूष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उद्घाटन के बाद न्यायाधीश ने शिक्षा,स्वास्थ,आपूर्ति आदि विभागों के स्टालों का निरीक्षण भी किया और सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंच सके इसके लिए लोगों को इसकी जानकारी भी दी.

वहीं जमुआ प्रखंड में मुख्यालय में विधिक सशक्तिकरण शिविर का उद्घाटन सीजीएम मिथिलेश कुमार सिंह, बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार एवं सीओ रामबालक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि झालसा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी इस शिविर में दी जा रही है. साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसके लिए भी झालसा लगातार प्रयास में जुटा हुआ है.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories