AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त, एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन

गिरिडीह : कोविड-19 वैक्सिनेशन की प्रक्रिया पूरे जिले में सुचारू रूप संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पचंबा के कल्याणडीह में टीकाकरण स्थल में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल, डीआरडीए


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : कोविड-19 वैक्सिनेशन की प्रक्रिया पूरे जिले में सुचारू रूप संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पचंबा के कल्याणडीह में टीकाकरण स्थल में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल, डीआरडीए निदेशक अलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आईएएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा समेत जिले के तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी जिनका नाम आज के वैक्सिनेशन प्रोग्राम लिस्ट में था वे वैक्सिन लेने पहुंचे। टीकाकरण स्थल पर चरणबद्ध तरीके से सभी को कोविड-19 का वैक्सीन लगाया गया।

इस दौरान उपायुक्त के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सभी प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर में रजिस्ट्रेशन कराया। तत्पश्चात उन्हें कोविड-19 की वैक्सीन दी गई। इसके बाद सभी ने 30 मिनट का समय ऑब्जर्वेशन रूम में भी बिताया।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु चिकित्सकों की पूरी निगरानी में वैक्सिन दिया जा रहा है, यह सुरक्षित है तथा जनहित में सभी का वैक्सिन लेना भी बेहद जरूरी है। इससे न केवल हम सुरक्षित रहेंगे बल्कि हमारे परिजन तथा पूरा समाज महामारी से सुरक्षित रहेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories