TOP BANNER
Sponsored

कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग, किसानों के समर्थन में गिरिडीह में भी किया गया चक्का जाम

गिरिडीह : नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों के समर्थन में गिरिडीह में भी अलग-अलग जगहों में बहुजन क्रांति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, भाकपा माले व झामुमो ने सड़क पर उतरकर सड़क जाम किया. इस दौरान बगोदर, सरिया में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 6, 2021 Feb 6 17 Views
Share

गिरिडीह : नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों के समर्थन में गिरिडीह में भी अलग-अलग जगहों में बहुजन क्रांति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, भाकपा माले व झामुमो ने सड़क पर उतरकर सड़क जाम किया.

इस दौरान बगोदर, सरिया में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं गिरिडीह में मुफ्फसिल थाना के नजदीक माले नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया. इस जाम में यह ध्यान दिया गया कि कही एम्बुलेंस को दिक्कत न हो. इधर बस स्टैंड के पास झामुमो कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में चक्का जाम किया. इसी तरह टुंडी रोड में नोसाद अहमद चाँद के नेतृत्व में चक्का जाम कर किसानों के आंदोलन को जायज ठहराते हुए. कृषि विधेयक को वापस लिए जाने की मांग की गई. वहीं जमुआ चौक पर भी बहुजन क्रांति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा और भाकपा माले ने चक्का जाम कर किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया.

इस दौरान नेताओं ने कहा कि किसान लगातार दिल्ली में अपनी हक की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. 100 से ज्यादा किसान शहीद हो गये हैं, लेकिन केंद्र सरकार, मोदी सरकार अम्बानी और अडानी के सपोर्ट में खड़ी होकर किसानों की हक की बात को दबा रही है. किसान के हक में भाकपा माले किसान मोर्चा के साथ भाकपा माले भी कदम कदम से कदम मिला कर अंग्रेजो के चेले केंद्र सरकार का विरोध कर रही. कहा कि केंद्र सरकार को काला कृषि बिल को वापस लेना होगा.वरना यह आन्दोलन आगे और भी तेज होगा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories