TOP BANNER
Sponsored

ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

गावां : थाना क्षेत्र के पंडरिया में ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में भर्ती

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 27, 2024 Feb 27 48 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के पंडरिया में ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में भर्ती करवाया. जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे गिरिडीह सदर अस्पताल में रेफर कर दिया.

 

घटना के संबंध बताया गया कि गावां थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी गोविंद कुमार पिता सहदेव यादव अपने दोस्त के साथ बाइक से गावां से घर जा रहा था. जहां जमडार के पास गिट्टी लदे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई. घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया.

 

इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गावां थाना मोड़ के पास गावां-तिसरी पथ को जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलने के गावां पुलिस मौके पर पहुंची और अक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. वहीं जिला परिषद सदस्य समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया,साथ ही पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया.

MIDDLE
Sponsored

 

अपराधियों का दुस्साहस, दिनदहाड़े राज टेलिकॉम के कर्मी पर किया जानलेवा हमला

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories