TOP BANNER
Sponsored

अपराधियों का दुस्साहस, दिनदहाड़े राज टेलिकॉम के कर्मी पर किया जानलेवा हमला

संचालक ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के अलकापुरी में दिनदहाड़े राज टेलिकॉम के कर्मी पवन यादव पर जानलेवा हमला किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. जख्मी हाल में पहले कर्मी को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 27, 2024 Feb 27 77 Views
Share

संचालक ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के अलकापुरी में दिनदहाड़े राज टेलिकॉम के कर्मी पवन यादव पर जानलेवा हमला किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. जख्मी हाल में पहले कर्मी को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है. इस बाबत राज टेलीकॉम के संचालक कवि ने बताया कि कर्मी पवन यादव कलेक्शन का पैसा लेकर लौट रहा था. इसी दौरान कार्मेल स्कूल अलकापुरी के समीप चाकू, अस्तूरा से लैस 15 से 20 बदमाशों ने उसे घेरा और फिर वार कर दिया. इस दौरान उसके साथ लूटपाट भी की. जानकारी मिलते ही सभी फ़ौरन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान पवन यादव को अस्पताल पहुंचाया. दिनदहाड़े घटी इस घटना से इलाके में भय का माहौल है. वहीं जानकारी मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गयी. संचालक कवि ने बताया कि सीसीटीवी में घटना कैद हुई है. उन्होंने अविलंब घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ़्तारी की मांग की है.

 

इधर घटना को लेकर पचम्बा थाना इंस्पेक्टर श्याम किशोर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है.  सीसीटीबी फुटेज खंगाला जा रहा है. जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. कहा कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है .

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories