AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कच्चा कोयला लोड पिकअप वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर डुमरी पुलिस ने सोमवार की रात अवैध कच्चा कोयला लदा पिकअप वाहन जब्त किया है. बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,  डुमरी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर डुमरी थाना क्षेत्र के उत्तराखण्ड क्षेत्र


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर डुमरी पुलिस ने सोमवार की रात अवैध कच्चा कोयला लदा पिकअप वाहन जब्त किया है. बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,  डुमरी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर डुमरी थाना क्षेत्र के उत्तराखण्ड क्षेत्र के बासोकाण्डो गांव में अवैध रूप से बिना कागजात का परिवहन कर रहे अवैध कच्चा कोयला लदा पिकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ा. साथ ही पिकअप गाड़ी के सह-चालक फनीभूषण साहु को गिरफ्तार किया गया. पिकअप वाहन में प्लास्टिक के बोरा में लगभग 60 बोरा कच्चा कोयला लोड था जिसका वजन लगभग  03 टन बताया जा रहा है.

 

गिरफ्तार फनीभूषण साहु के निशानदेही पर पुलिस ने मंझलाडीह बेरगी से डम्प किया हुआ 110 बोरा लगभग 06 टन कच्चा कोयला को बरामद  किया  है. डुमरी पुलिस कोयला का अवैध भण्डारण, परिवहन एवं उत्खनन करने वाले संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories