TOP BANNER
Sponsored

#Giridih_headlines 15 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines   उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, कोविड-19 से बचाव को लेकर तैयारियों पर की चर्चा.   तिसरी बाजार स्थित प्रसाद मेडिकल एजेंसी में छापा, भारी मात्रा में सैंपल की दवाएं जब्त, औषधि निरीक्षक अमित कुमार के आवेदन पर तिसरी थाना में मामला दर्ज.   सरकार के आदेशों की हो

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 15, 2020 Apr 15 67 Views
Share

#Giridih_Headlines

 

  • उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, कोविड-19 से बचाव को लेकर तैयारियों पर की चर्चा.

 

  • तिसरी बाजार स्थित प्रसाद मेडिकल एजेंसी में छापा, भारी मात्रा में सैंपल की दवाएं जब्त, औषधि निरीक्षक अमित कुमार के आवेदन पर तिसरी थाना में मामला दर्ज.

 

  • सरकार के आदेशों की हो रही नाफरमानी, श्रमिकों ने सी. एम. राजगढ़िया द्वारा लॉकडाउन के बाद मजदूरी भुगतान नहीं किये जाने का लगाया आरोप, पैसे मांगे जाने पर काम से निकाला. मजदूर परेशान.

 

  • अतिवीर समूह के कामगार पहुंचे उपायुक्त से मिलने, नहीं हो सकी मुलाकात, यहां भी मजदूरों ने वेतन नहीं दिए जाने का लगाया आरोप. वेतन दिलाये जाने को लेकर की मांग.

 

  • पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह में 14 दिनों के क्वारंटाइन पूरा होने के बाद 38 लोग भेजे गए घर, किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे सभी.

 

  • कोरोना फाइटरों के बीच समाजसेवी डॉ. समीर राज चौधरी, विनीत जालान और अरिहंत जैन ने बिस्किट, पानी और छाछ का किया वितरण, कहा जारी रहेगा सहयोग, सक्षम लोगों से आगे आकर जरूररतमंदों की मदद किये जाने को लेकर की अपील.

 

  • कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो ने डुमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में किया मास्क का वितरण, सोशल डिस्टेंस पालन करने को लेकर की अपील.

 

  • जवानों के साथ दुर्व्यवहार का मामला, डुमरी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार राय को एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने किया सस्पेंड, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई.

 

  • झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन ने मजदूरों को देने के लिए सीसीएल गिरिडीह एरिया अस्पताल को सौंपा सैनिटाइजर, बताया यूनियन का आगे भी मजदूर हित में जारी रहेगा प्रयास.

 

  • लॉकडाउन पार्ट टू की हुई शुरुआत, प्रशासन मुस्तेद, एसडीओ राजेश प्रजापति, डीएसपी विनोद रवानी पहुंचे बेंगाबाद, स्थानीय पुलिस के साथ किया पैदल मार्च, अनावश्यक सड़क पर घूमने वालों को पढ़ाया लॉकडाउन का पाठ.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories