TOP BANNER
Sponsored

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, पीडीएस दुकान का भी किया निरीक्षण

डुमरी(गिरिडीह) : सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो गुरुवार को डुमरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र झा समेत अन्य अधिकारियों से एक बैठक की। मौके पर उन्होंने लॉकडाउन के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक के बाद मंत्री श्री महतो ने अधिकारियों के साथ प्रखंड के जोल्हाडीह स्थित

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 16, 2020 Apr 16 61 Views
Share

डुमरी(गिरिडीह) : सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो गुरुवार को डुमरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र झा समेत अन्य अधिकारियों से एक बैठक की। मौके पर उन्होंने लॉकडाउन के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बैठक के बाद मंत्री श्री महतो ने अधिकारियों के साथ प्रखंड के जोल्हाडीह स्थित पीडीएस दुकान, दीदी कीचन और इसरी बाजार में संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि यहां सभी की कर्तव्यनिष्ठा दिख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह कोशिश है कि लॉकडाउन पूरी तरह से पालन हो।

इधर इसके बाद उपायुक्त एवं एसपी ने डुमरी में बने कोरेंटाइन सेंटर पहुंचे और विभिन्न सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, एसडीपीओ नीरज सिंह, इंस्पेक्टर दिनेश प्रसाद सिंह समेत अनुमंडल क्षेत्र के कई अधिकारी मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories