TOP BANNER
Sponsored

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के चयन पर गिरिडीह मुफ्फसिल पश्चिम के कार्यकर्ता नाराज, फूंका जिलाध्यक्ष का पुतला

गिरिडीह : एक लंबे इन्तजार के बाद शनिवार को भाजपा जिला कमेटी की घोषणा कर दी गई। कमेटी में कई के हसरत पूरे हुए तो कइयों के अधूरे रह गए। जिन्हें पद मिला है वो तो गदगद हैं। बधाइयां ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पद मिलने का मोह लिए लोगों को कमेटी में जगह

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 13, 2020 Dec 13 43 Views
Share

गिरिडीह : एक लंबे इन्तजार के बाद शनिवार को भाजपा जिला कमेटी की घोषणा कर दी गई। कमेटी में कई के हसरत पूरे हुए तो कइयों के अधूरे रह गए। जिन्हें पद मिला है वो तो गदगद हैं। बधाइयां ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पद मिलने का मोह लिए लोगों को कमेटी में जगह नहीं मिलने से नाराजगी भी है। हालांकि अंदुरुनी तौर पर शुरू हुई नाराजगी की बानगी अब खुलकर सामने भी आने लगी है। रविवार को सदर प्रखंड के मुफ्फसिल पश्चिम के कार्यकर्ताओं ने कोवाड़ मोड़ पर पार्टी के जिलाध्यक्ष महादेब दुबे का पुतला दहन किया।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रखंड अध्यक्ष के चयन में धांधली की गई है।मौके पर कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे भागीरथ मंडल ने कहा कि पूर्व में कमिटी चयन के लिए की गई रायशुमारी के बाद भी दूसरे चेहरों को जगह दे दी गई। जबकि जिसका चयन हुआ है वो चुनाव में भाजपा के विरोध में कार्य करता है। कहा कि लोगों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष ने पैसे लेकर उसे प्रखंड अध्यक्ष बनाया है। नीचे स्तर में पैसे लेकर किसी को थोपा जाए तो मुफ्फसिल प्रखंड पश्चिम के कार्यकर्ता इसे अस्वीकार करते हैं। बताया कि पूर्व में सर्वसम्मति से मुझे प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया था। इसको लेकर हस्ताक्षर युक्त आवेदन भी भेजा गया था। कहा कि प्रदेश कार्यालय में जाकर भी इसका विरोध करेंगे।

वहीं मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने भागीरथ मंडल को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है। वर्तमान में चुने गए प्रखंड अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है।

MIDDLE
Sponsored

पुतला दहन मौके पर भागीरथ मंडल, वैधनाथ प्रसाद वर्मा, अरुण राणा, राजेश कुमार वर्मा, घनश्याम वर्मा, सूरज कुमार, सुरेश कुमार, रामभज्जू देव, संजीव कुमार देव, प्रभाकर पांडेय, नारायण मंडल, जगरनाथ यादव, दिलचंद प्रसाद वर्मा, मुकेश राणा, सुरेश प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र कुमार कांधु, ओमप्रकाश गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories