AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विरोध पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष यह मेरी Pvt. Ltd कंपनी नहीं, सबको खुश नहीं कर सकता

गिरिडीह : भाजपा गिरिडीह जिला कमिटी के घोषणा के बाद से पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता नाराज हैं। कार्यकर्ताओं के नाराजगी के बाबत जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि हम मानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरिडीह में लंबी फ़ौज है। जो काफी ईमानदार और जुझारू हैं। कुशल संगठनकर्ता है और


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : भाजपा गिरिडीह जिला कमिटी के घोषणा के बाद से पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता नाराज हैं। कार्यकर्ताओं के नाराजगी के बाबत जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि हम मानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरिडीह में लंबी फ़ौज है। जो काफी ईमानदार और जुझारू हैं। कुशल संगठनकर्ता है और पार्टी के प्रति दिन रात समर्पित भी हैं। कार्यकर्ताओं की संख्या गिरिडीह जिले में ढाई से तीन हजार है। जबकि 100 कार्यकर्ताओं की ही कमिटी घोषणा करनी थी।

 

निश्चित रूप से जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं मिला उन्हें मुझसे तकलीफ होगी। जिसके लिए हम खेद प्रकट करते हैं। पार्टी नियम संविधान के मुताबिक कार्यकर्ताओं को हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि 7 मोर्चा के गठन के साथ अन्य भी कई दायित्व हैं जिसमें कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी।

कहा कि मैंने प्रयास किया की अपने सभी नेता, वरीय पदाधिकारी से राय परामर्श बनाने का प्रयास किया। सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है। सभी का कर्तव्य है पार्टी को मजबूत बनाना। भारतीय जनता पार्टी अनुशासन वाली पार्टी है। कैडर विशेष की पार्टी है। यह कोई मेरी निजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है कि हम जिसे चाहे उसे कोई दायित्व सौंप दें। यहां हमारे संगठन मंत्री,प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक हैं सभी के राय परामर्श को मिलाकर एक अच्छा टीम बनाने का हमने प्रयास किया। हमारे बहुत अच्छे अच्छे कार्यकर्ता लोग हैं जो पार्टी के प्रति समर्पित हैं। दिन रात लगे हुए हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जगहों पर आने वाले दिनों में हम लगाएंगे। जिलाध्यक्ष ने नई कमिटी को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन में रह कर पार्टी के कार्यों को सभी आगे बढ़ाएं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories