TOP BANNER
Sponsored

अभाविप के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का हुआ समापन, दो सौ कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन रविवार को हो गया। बताया गया कि अभ्यास वर्ग में विद्यार्थियों को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान इन्हें विद्यार्थी जीवन कैसा होना चाहिए, विद्यार्थियों को देश के प्रति क्या भाव रखना चाहिए, देश के युवाओं का समाज

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 13, 2020 Dec 13 50 Views
Share

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन रविवार को हो गया। बताया गया कि अभ्यास वर्ग में विद्यार्थियों को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान इन्हें विद्यार्थी जीवन कैसा होना चाहिए, विद्यार्थियों को देश के प्रति क्या भाव रखना चाहिए, देश के युवाओं का समाज में बदलाव के लिए भूमिका आदि विषयों की जानकारी दी गई। वहीं संगठन के कार्यपद्धति को विस्तार से बताते हुए संगठन को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

समापन समारोप में प्रांत के संगठन मंत्री यागवल्यक्य शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के जय से भारत की जय हो। हमारा कार्य हमारी भूमिका के बारे में विस्तार से बतलाते हुए कहा कि हम सभी युवाओं को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देना चाहिये।

अभ्यास वर्ग में अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन त्रिवेदी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार, प्रदेश अध्यक्ष नाथू गाड़ी, प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव, प्रदेश संगठन मंत्री यागवल्यक्य शुक्ला, प्रदेश के सभी आयाम प्रमुख रोशन सिंह, प्रदेश सह मंत्री मनोज सोरेन, नवलेश सिंह, विश्वविद्यालय सह संयोजक कृष्णा त्रिवेदी, विभाग संयोजक दीपक साव, जिला संयोजक कुमार गौरव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार तथा गिरिडीह के पूर्व व वर्तमान लगभग दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories