TOP BANNER
Sponsored

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौत

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी राष्ट्रीय राज्यमार्ग 2 पर रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हो गई। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण गांव निवासी जयराम साव व उनकी पत्नी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जयराम धनबाद में नौकरी करते थे। रविवार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 13, 2020 Dec 13 23 Views
Share

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी राष्ट्रीय राज्यमार्ग 2 पर रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हो गई। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण गांव निवासी जयराम साव व उनकी पत्नी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जयराम धनबाद में नौकरी करते थे। रविवार की सुबह बाइक से वो यहां से अपने गांव चौपारण के लिए पत्नी को साथ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रांगामाटी के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारकर उन्हें भाग निकला। सिर पर गंभीर चोट लगने से जयराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर हाल में घायल पत्नी को डुमरी रेफ़रल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच2 को जाम कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी विकास पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मान मनोबल कर सड़क से जाम हटवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories