TOP BANNER
Sponsored

हाथियों ने मचाया उत्पात, तोड़ा बाउंड्री वॉल, धान आदि को किया चट

सरिया : प्रखंड में एक बार फिर गजराजों ने अपना कहर बरपाया है। शनिवार की रात हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के बगल चंद्रमारणी गांव में 2 की संख्या में आए गजराजों ने बलदेव प्रसाद के खेत की बाउंड्री वॉल को तोड़ खेत में घुस गए। इसके बाद मौके पर ग्रामीण जुटे और पटाखे फोड़ हाथियों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 13, 2020 Dec 13 23 Views
Share

सरिया : प्रखंड में एक बार फिर गजराजों ने अपना कहर बरपाया है। शनिवार की रात हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के बगल चंद्रमारणी गांव में 2 की संख्या में आए गजराजों ने बलदेव प्रसाद के खेत की बाउंड्री वॉल को तोड़ खेत में घुस गए।

इसके बाद मौके पर ग्रामीण जुटे और पटाखे फोड़ हाथियों को भगाने का प्रयास किया। मगर इसके बाद हाथी खलिहान में पहुंच गए और धान को चट करते हुए फिर भोला प्रसाद के बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। इसके बाद फिर आगे बढ़ते हुए गुलाब मंडल के खेत में लगे आलू बाड़ी को तहस नहस कर रौंद दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को खदेड़ने का काम शुरू किया। वन विभाग द्वारा खदेड़े जाने पर हाथी नावाडीह स्कूल फिर विजपपुरा से राजदाह धाम स्थित जंगल की ओर चले गए हैं। हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories